rudrask_logo
  • Columns
  • Columns


आचार्या किरण अरोरा जी

◙ 15 वर्ष
◙ ज्योतिष आचार्य एवं महावास्तु
बां.साहिब दिल्ली
◙ +91 9821-608066, 8595-639695.(What's aap no).
◙ researchastroindia@gmail.com
परिचय-:

ज्योतिषाचार्या किरण अरोरा जी भारत ही नहीं बल्कि विश्व की जानी-मानी ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविदों में से एक हैं। किरण अरोरा जी को ज्योतिष एवं वास्तु के क्षेत्र में 15 वर्षों से भी ज्यादा का अनुभव है। किरण अरोरा जी ज्योतिष एवं महावास्तु के अलावा रेकी, फेंगसुई, रत्न ज्योतिष के अलावा जियोपैथिक विशेषज्ञ भी हैं।

आचार्या किरण अरोरा जी ने अपने इस डेढ़ दशकों के करियर में हजारों लोगों का मार्गदर्शन किया है। आज केवल भारत ही नहीं बल्कि यूएसए, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों से भी लोग अपनी समस्याओं को लेकर इनके पास पहुंचते हैं और इनका मार्गदर्शन पाकर एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

इनके अनुभव और ज्ञान का अंदाजा हम इस बात से लगा सकते हैं कि इन्हें मथुरा के पामा एसोसिएशन के द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा और भी कई पुरस्कार इनकी उपलब्धियों की दास्तां बयां करते हैं।

जैसा की हम सभी जानते हैं कि हर सजीव या निर्जीव वस्तु में अपनी एक ऊर्जा होती है, जो सकारात्मक और नकारात्मक दोनों हो सकती हैं। हमारी धरती के नीचे भी ऐसी ऊर्जाएं होती हैं और इससे जो नकारात्म ऊर्जाएं निकलती है, उसे जियोपैथिक स्ट्रेस कहा जाता है। जियो का अर्थ है पृथ्वी, पाथोज का अर्थ है परेशानी, अर्थात पृथ्वी से मिलने वाली परेशानी।

इसलिए इसे जियोपैथिक नाम दिया गया है। जियोपैथिक स्ट्रैस से हार्मफुल एनर्जी निकलती है जिससे अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। घर में हमेशा कोई न कोई बीमार रहने लगता है, या फिर तनाव की स्थिति बनी रहती है। कई बार आर्थिक परेशानियों का भी समाना करना पड़ता है। जियोपेथिक स्ट्रेस का प्रभाव जगह के हिसाब से पड़ता है। जैसे नार्थ इस्ट में अलग, साउथ इस्ट में है तो अलग। अगर समय रहते किसी विशेषज्ञ की सलाह नहीं ली जाये तो कई बार स्थिति काफी गंभीर भी हो जाती है।

आचार्या किरण अरोरा जी की सबसे खास बात ये है कि वो ज्योतिष एवं वास्तु ऊर्जा का एक आदर्श मिश्रण प्रदान करती हैं। वो जियोपैथिक स्ट्रेस एवं अन्य वास्तु दोषों के निवारण के लिए कई प्रकार के आधुनिक यंत्रों का प्रयोग करती हैं, जिससे वो समस्या का सटीक आंकलन कर पाती हैं।

इसके अलावा दुर्भाग्य वश अगर कोई मकान या कोई इमारत वास्तु विरुद्ध बन गया हो और किसी भी हालत में उसमें सुधार नहीं किया जा सकता है तो आचार्या किरण अरोरा जी महावास्तु मंत्रों से माध्यम से उसका निवारण करती है। यही वजह है कि जो भी उनके पास अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचता है, उन्हें उनकी समस्या का समाधान जरुर मिलता है।

इन सबसे अलावा आचार्या किरण अरोरा जी कुछ समस्याओं के लिए रत्न, मंत्र, सप्तचक्र जागृत करना या फिर दान-पुण्य जैसे उपाय भी बताती हैं। तो अगर आपकी जिन्दगी में, आपके परिवार में किसी भी प्रकार की की भी समस्या है तो आप ज्योतिषाचार्या किरण अरोरा जी से संपर्क कर सकते हैं।

आचार्या किरण अरोरा जी के आगामी कार्यक्रम:
ज्योतिषाचार्या किरण अरोरा जी से आप सोमवार से शनिवार(127, बांगला साहिब मार्ग, दिल्ली)11:00AM से 20:00PM संपर्क कर सकते हैं।आप अपनी समस्याओं के निदान हेतु एवं व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए संपर्क कर सकते हैं। संपर्क सूत्र-:+91 9821-608066, 8595-639695.(What'sapp no).