परिचय-:
सुख और दुख मनुष्य के जीवन के अभिन्न अंग होते हैं। इसे कभी टाला नहीं जा सकता है। ये सभी ग्रहों के खेल होते हैं। ये ग्रह ही है जो हमें राजा से रंक और रंक से राजा बना देते हैं। अगर मनुष्य इन ग्रहों के रहस्य को समझ जाये तो वो अपने आने वाले जीवन को खुशहाल बना सकता है।
परन्तु ग्रहों के इन रहस्यों को समझना आसान काम नहीं है, लेकिन अगर हमें एक सही मार्गदर्शक मिल जाए तो हम जीवन की हर परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में एक नाम बिल्कुल उपयुक्त लगता है और वो नाम है ज्योतिषाचार्या शालिनी कृष्णा खरे जी का। डॉ. शालिनी जी आज देश के सबसे अनुभवी ज्योतिषार्य एवं वास्तु सलाहकारों में से एक हैं।
डॉ. शालिनी कृष्णा खरे जी मूलतः विज्ञान वर्ग की छात्रा रही क्योंकि उनके माता-पिता की ये इच्छा थी की वो डॉक्टर बनें, लेकिन बचपन से ही उनकी रुचि ज्योतिष में रही। उनके पिता ज्योतिष के ज्ञाता थे और यही वजह है कि अपने पिता के मृत्युपरांत उनके सारे ग्रंथों को डॉ. शालिनी जी ने पढ़ना शुरु किया। विज्ञान वर्ग से स्नातक करने के बाद उन्होंने विधिवत रुप से ज्योतिष की पढ़ाई शुरु कर दी और आज वो ज्योतिष के क्षेत्र में पीएचडी कर चुकी हैं।
इसके अलावा डॉ. शालिनी कृष्णा खरे जी एक अनुभवी वास्तु विद्, दैवज्ञ श्री भी है। इन्हें इसके लिए स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। स्वामीश्री अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एवं प्रतिनिधि जगतगुरु शंकराचार्यस्वामी स्वरुपानंद सरस्वती की शिष्या रही डॉ. शालिनी जी आज फलित ज्योतिष के अलावा वास्तु एवं कर्मकांड की विशेषज्ञ हैं।
इतना ही नहीं इन्हें कुंडली निर्माण, कुंडली मिलान, कुंडली फलादेश, हस्त रेखा, ग्रह बाधा एवं वास्तु दोष निवारण का भी विशेष अनुभव है।इन्होंने वर्षों तक इन क्षेत्रों में गहन शोध किया है, लेकिन उनकी सबसे खास बात ये है कि वो आज भी खुद को छोटा और अज्ञानी ही मानती हैं। डॉ.शालिनी कृष्णा खरे जी का मानना है कि सीखने की उम्र कभी खत्म नहीं होती और हम जीवन पर्यन्त सीखते हैं।वर्तमान में डॉ. शालिनी जी महर्षि महेश योगी संस्था में वरिष्ठ ज्योतिषाचार्या के रुप में कार्यरत हैं। डॉ.शालिनी कृष्णा खरे जी वास्तु के क्षेत्र मॆं एक किताब भी लिख चुकी हैं, जो प्रकाशित हो चुकी है, जबकी जल्द ही ज्योतिष से संबंधित एक और किताब प्रकाशित होने वाली है।
इतना ही नहीं वो सामाज सेवा के क्षेत्र में भी विशेष रुचि लेती हैं। वो गंगा सेवा अभियान, गौ रक्षा अभियान,आदि कई कार्यक्रमों से जुड़ चुकी हैं। अगर आपके जीवन में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी हैं और आप एक सही मार्गदर्शक चाहते हैं तो आप डॉ. शालिनी कृष्णा खरे जी जी से संपर्क कर सकते है।
|